अफगानिस्तान में 8 तालिबान आतंकवादी गिरफ्तार

काबूल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जौजान प्रांत के पुलिस प्रमुख रहमतुल्ला तुरकिस्तानी ने कहा है कि अफगान सुरक्षा बलों ने सोमवार को प्रांत में आठ तालिबान आतंकवादी को हिरासत में ले लिया।

काबूल, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के जौजान प्रांत के पुलिस प्रमुख रहमतुल्ला तुरकिस्तानी ने कहा है कि अफगान सुरक्षा बलों ने सोमवार को प्रांत में आठ तालिबान आतंकवादी को हिरासत में ले लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तुरकिस्तानी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार को शुरुआती घंटों में मंजागक जिले में तालिबानी लड़ाकुओं के ठिकानों को निशाना बनाया और उनके ग्रुप कमांडर कारी अमीन सहित आठ विद्रोहियों को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने बताया कि किसी भी सुरक्षाबल के हताहत होने की खबर नहीं है।

इस बीच, एक ऑनलाइन बयान में तालिबान संगठन ने रविवार को मंजागक जिले में टकराव की पुष्टि की। संगठन ने यह दावा किया कि टकराव के दौरान सात लोग मारे गए, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी और दो आतंकवादी शामिल थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493