अफगानिस्तान में 9 हक्कानी आतंकवादी ढेर

काबुल, 21 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पाकतिका में हवाई हमलों में आतंकवादी संगठन हक्कानी के कम से कम नौ आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तान के परिचालन समन्वय समूह के बयान के हवाले से बताया, “अफगान के विशेष अभियान बलों ने रविवार को पाकतिका प्रांत में हक्कानी नेटवर्क पर हवाई हमले किए, जिसमें नौ हक्कानी बंदूकधारी मारे गए और उनकी दो मोटरसाइकिलें नष्ट हो गईं।”

आतंकवादी संगठन तालिबान से संबंधित हक्कानी नेटवर्क को अमेरिका ने 2012 में आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493