बिहार में बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या

जहानाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। बिहार के जहानाबाद जिले के पारसबिगहा थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के शाखा प्रबंधक आलोक चंद्रा की सोमवार को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, आलोक चंद्रा सुबह अपनी मोटरसाइकिल से जहानाबाद से अरवल जा रहे थे, तभी जहानाबाद-अरवल मार्ग पर निहालपुर गांव के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से बैंक प्रबंधक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतक नवादा जिले के वारसलीगंज थाने के कुटरी गांव के रहने वाले थे।

पारसबिगहा के थाना प्रभारी अमनानंद ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। चंद्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493