अफगानिस्तान शांति वार्ता पर चारपक्षीय बैठक इस महीने

इस बैठक में तालिबान द्वारा सुलह प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार करने पर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इस चारपक्षीय समूह में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन और अमेरिका शामिल हैं, जिन्होंने मार्च के प्रथम सप्ताह में अफगानिस्तान के साथ सीधी वार्ता में शामिल होने के लिए तालिबान समूहों और हिज्ब-ए-इस्लामी को आमंत्रित किया था।

हालांकि उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया था। पाकिस्तान इस वार्ता की मेजबानी करने वाला था।

सरताज अजीज ने इस्लामाबाद में चर्चा के दौरान बताया कि अफगानिस्तान में शांति वार्ता के लिए प्रयास जारी हैं और तालिबान को वार्ता की मेज पर लाने के लिए प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी पूरे समूह की है।

अजीज ने कहा कि अफगानिस्तान सुलह प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है। यह एक लंबी प्रक्रिया है और इसे सिर्फ एक या दो बैठकों से हासिल नहीं किया जा सकता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493