नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बदली छाई रहने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath