केटी लोव्स के लिए ‘मेकअप प्रेरणा’ बनीं प्रियंका

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी अभिनेत्री केटी लोव्स के लिए मेकअप प्रेरणा बन गई हैं। केटी को टेलीविजन प्रोग्राम ‘स्कैंडल’ में क्विन प*++++++++++++++++++++++++++++र्*न्स किरदार के लिए पहचाना जाता है।

केटी लोव्स ने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा,”प्रियंका चोपड़ा को मेकअप प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद।”

उन्होंने प्रियंका की मैग्जीन क्लिपिंग के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

प्रियंका वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘बेवॉच’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें ‘स्कैंडल’ और इसमें लोव्स का अभिनय पसंद है।

भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मिस वल्र्ड ने अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के साथ अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की। इसमें उन्हें एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई थी।

‘बेवॉच’ के साथ उन्होंने हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।

फिल्म ‘बेवॉच’ 1990 के दशक के बेहद लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक पर आधारित है। इसमें ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493