लुइस टॉमलिंसन सीख रहे बेहतर पिता बनने के गुर

लंदन, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। लुइस टॉमलिंसन के दादा लेन ने बताया कि ‘वन डायरेक्शन’ के स्टार अपने दो महीने के बेटे फ्रेडी के लिए बेहतर पिता बनने के गुर सीख रहे हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, “लेन का मानना है कि लुइस टॉमलिंसन, फ्रेडी के लिए अच्छे पिताहैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनवरी में उसके जन्म के बाद से ही उनके पोते ने सभी सुझाव बेहतर तरीके से अपनाए।”

टीवी शो ‘आईटीवी कैलेंडर’ पर लेन ने बताया, “उन्होंने बेहतर पिता बनने के गुण बहुत जल्द सीखे। मेरा मतलब है कि लुइस अच्छे पिता बनना चाहते थे और वह न केवल अच्छे और बेहतर पिता बने, बल्कि बेटे के लिए बहुत कुछ नया सीख रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मैंने उसे फ्रेडी के लिए बदलते देखा है। जैसा कि हम सब करते हैं, लेकिन लुइस के मामले नया यह है कि वह इसे अपने दम पर बहुत तेजी से सीख रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493