अफगानिस्तान सीमा पर 5 आतंकवादी ढेर : पाकिस्तान सेना

इस्लामाबाद, 16 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान सेना का कहना है कि अफगानिस्तान की ओर से आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों के जवाब में पांच आतंकवादी ढेर हो गए।

सेना के बयान के मुताबिक, आतंकवादियों ने शुक्रवार को उत्तरी वजीरिस्तान जनजातीय क्षेत्र में पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया।

सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के बयान के मुताबिक, “पाकिस्तान-अफगान सीमा से आतंकवादियों ने शावल में पाकिस्तान की चौकियों पर कई हमलों का प्रयास किया। सुरक्षाबलों ने सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया।”

बयान में कहा गया कि इस दौरान पाकिस्तान सेना के तीन जवान भी मारे गए।

अभी तक आतंकवादियों की पहचान उजागर नहीं हो सकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493