स्टीफन हॉकिंग की अस्थियां वेस्टमिंस्टर एबी में न्यूटन, डार्विन के पास दफनाई गई

लंदन, 16 जून (आईएएनएस)। महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की अस्थियों को शुक्रवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबी में आइजैक न्यूटन और चार्ल्स डार्विन की कब्र के पास दफनाया गया है। इसके साथ ही उनके एक संदेश को सबसे करीबी ब्लैक होल की ओर प्रसारित किया गया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस कार्यक्रम में उनके परिवार के सदस्य, दोस्तों, रिश्तेदारों, अंतरिक्षयात्रियों, वैज्ञानिकों, नोबेल पुरस्कार विजेताओं, अभिनेताओं और छात्रों के अलावा 100 देशों से लगभग 1,000 प्रशंसक मौजूद रहे।

स्टीफन हॉकिंग का निदन 14 मार्च को 76 वर्ष की आयु में हो गया था।

ग्रीक संगीतकार वेंगलीस द्वारा विशेष तौर पर लिखित संगीत के साथ हॉकिंग की आवाज को अंतरिक्ष में स्पेन के यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) उपग्रह की रेडियो तरंगों से प्रसारित किया गया।

ईएसए के मुताबिक, इस इस छह मिनट के संदेश को ब्लैक होल की ओर प्रसारित किया गया। इस ब्लैक होल का 1975 में पता लगाया गया था और यह पृथ्वी से 3,500 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493