काबुल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में गुरुवार को सैन्य बलों की कार्रवाई में आतंकवादी संगठन तालिबान के कम से कम 24 आतंकवादी मारे गए और 36 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया, “सरकारी बलों ने गुरुवार तड़के 1.30 बजे तालिबान के ठिकानों पर जमीनी और हवाई हमले किए।”
तालिबान ने बुधवार को अपने कथित वसंत अभियान की शुरुआत की थी जिसके बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में अफगान बलों के साथ उनका संघर्ष जारी है।
dharmpath.com dharmpath