बार्सिलोना ओपन : जोकोविक बाहर, नडाल तीसेर दौर में

बार्सिलोना (स्पेन), 26 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्बिया के नोवाक जोकोविक यहां बार्सिलोना ओपन के दूसरे दौर में स्लोवाकिया के मार्टिन क्लिजान से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए जबकि वर्ल्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल ने तीसरे दौर में प्रवेश किया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड रैंकिंग में 140वें पायदान पर मौजूद क्लिजान ने पूर्व नंबर-1 जोकोविक को 6-2, 1-6 और 6-3 से शिकस्त दी। कोहनी की चोट के बाद वापसी करने वाले 12 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविक पिछले पांच टूर्नामेंट के अंतिम आठ में भी प्रवेश नहीं कर पाए हैं।

एक अन्य मैच में राफेल नडाल ने हमवतन खिलाड़ी रॉबटरे कार्बोले बेना को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

तीसरे दौर में नडाल का मुकाबला स्पेन के ही गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493