काबुल, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के 11 प्रांतों में पिछले 24 घंटों के दौरान चलाए गए सैन्य अभियान में कम से कम 51 आतंकवादी मारे गए हैं।
खामा प्रेस की रपट के मुताबिक, आतंरिक मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के जवानों द्वारा पिछले 24 घंटों के दौरान तखार, कुंदुज, सर-ए-पुल, जौजान, कांधार, उरुजगन, खोस्त, पकटिका, हेरात और हेलमंड प्रांतों में संयुक्त अभियान चलाया गया।
बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई में 51 आतंकवादी मारे गए, 24 घायल हो गए और 10 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सुरक्षाकर्मी तालिबान और देश में अन्य आतंकवादी समूहों के खिलाफ कई सैन्य अभियान चला रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath