पाकिस्तानी नेता की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की नेशनल पार्टी (एनपी) के एक नेता और गोगादान यूनियन काउंसिल के एक सदस्य की बलूचिस्तान के तुर्बत शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

डॉन ऑनलाइन के अनुसार, पुलिस सूत्रों ने कहा कि अज्ञात हमलावरों ने जान अहमद दष्टि को उनके वाहन से बाहर खीच लिया और उनपर गोलीबारी की।

जिला परिषद अध्यक्ष फिदा हुसैन दाष्टि ने कहा कि जान अहमद की मौत एनपी के लिए एक बड़ा नुकसान है और उन्होंने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493