काबुल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में रविवार को तालिबान के ठिकाने पर हुए हवाई हमले में कुल 13 आतंकवादियों की मौत हुई है। एक सैन्य अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सैन्य प्रवक्ता अब्दुल खलील के हवाले से कहा, “खुफिया रिपोटरें के अनुसार कार्रवाई करते हुए सेना ने खान अबाद जिले के बंदर-ए-शोराब इलाके में एक तालिबानी सभा पर हमला किया, जिसमें 13 आतंकवादियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।”
उन्होंने कहा कि तालिबान की कोशिश कुंदुज प्रांत के खान अबाद पर फिर से कब्जे की है। इस कोशिश में उसके कई आतंकवादी मारे जा चुके हैं और उसके कई हमलों को नाकाम कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath