महिला विश्व कप : इंग्लैंड ने टॉस जीत लिया, बल्लेबाजी का फैसला

लॉर्ड्स, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को जारी आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

यह मैच भारत के लिए बेहद अहम है, क्योंकि भारतीय टीम पहली बार खिताबी जीत हासिल करने का भरसक प्रयास करेगी। इससे पहले, भारत ने 2005 में मिताली राज की कप्तानी में टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था।

इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में तीन बार खिताबी जीत हासिल की है, वहीं उसने सातवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रखा है।

इस मैच में दोनों टीमों के अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टीमें :

भारत : मिताली राज (कप्तान), पूनम राउत, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम यादव।

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), कैथरीन ब्रंट, लॉरेन विनफील्ड, टैमनिस बेयुमोंट, साराह टेलर, नताली स्टाइवर, फ्रान विल्सन, जैनी गन, लॉरा मार्श, एनया श्रूब्सोले और एलेक्स हार्टले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493