अफगानिस्तान : हवाई हमलों में 4 तालिबानी आतंकी ढेर

काबुल, 20 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत जाबुल में अफगान विशेष अभियान बलों से संबंधित हवाई हमलों में तालिबान के चार आतंकवादी मारे गए।

काबुल, 20 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत जाबुल में अफगान विशेष अभियान बलों से संबंधित हवाई हमलों में तालिबान के चार आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ‘ऑपेरशनल कोऑर्डिनेशन ग्रुप अफगानिस्तान’ के हवाले से बताया, “शाहजोय और शिन्के जिलों में आतंकवादी संगठन तालिबान के आंतकवादियों के खिलाफ हमलों को अंजाम दिया गया।”

आतंकवादी समूह तालिबान, जो 17 सालों से ज्यादा समय से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है, उसने अभी तक इस हमले के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493