बायर्न को हराकर फ्रैंकफर्ट ने जीता जर्मन कप

बर्लिन, 20 मई (आईएएनएस)। एंटे रेबिक के दो गोल के दम पर फ्रैंकफर्ट ने बायर्न म्यूनिख को 3-1 से मात देकर जर्मन कप का खिताब अपने नाम किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बर्लिन ओलम्पिया स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 11वें मिनट में रेबिक के गोल के दम पर फ्रैंकफर्ट ने अपना खाता खोला।

फ्रैंकफर्ट ने इस बढ़त को पहले हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा। इसके बाद, दूसरे हाफ में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने 53वें मिनट में बायर्न के लिए गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

रेबिक ने 82वें मिनट में फ्रैंकफर्ट के लिए दूसरा गोल किया और एक बार फिर टीम को 2-1 से बढ़त दे दी।

मिजात गासिनोविक (96वें मिनट) ने अतिरिक्त समय में तीसरा गोल किया और इसके साथ ही फ्रैंकफर्ट ने बायर्न को 3-1 से हराकर जर्मन कप अपने नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493