अफगानिस्तान : हिमस्खलन में 10 मरे

काबुल, 4 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के बदख्शान प्रांत के एक गांव में शनिवार को हुए हिमस्खलन में कम से कम 10 लोग की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय आपदा प्रबंधन और मानवीय मामलों के निदेशक सैयद अब्दुल्ला दहकान ने कहा, “घटना महामी जिले के बरघट गांव में शुक्रवार रात की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोग मृत पाए गए और 12 अन्य घायल हुए हैं।”

अधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण इस दूरवर्ती गांव में 18 घर नष्ट हो गए हैं, लिहाजा हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

अधिकारी ने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए एक बचाव दल इलाके के लिए रवाना कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493