मुझे नहीं लगता कि मैं बेहतरीन मां हूं : एल्बा

लॉस एंजेलिस, 4 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका एल्बा खुद को बेहतरीन मां नहीं मानतीं और वह इस बारे में सोचती रहती हैं कि वह कैसे एक बेहतरीन मां बन सकती हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को अभिनेत्री व उद्यमी एल्बा ने बतौर मां अपनी सबसे बड़ी खूबी के बारे में कहा, “शायद खुले विचारों की होना, जानकारी के लिए उत्सुक होना और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करना ही मेरी खूबी है।”

दो बेटियों होवन गार्नर (5) और ऑनर मैरी (8) की मां एल्बा के मुताबिक, “मैं यह दिखाने की कोशिश नहीं करती कि मेरे पास सभी सवालों के जवाब हैं और निश्चित रूप से मुझे यह भी नहीं लगता कि मैं एक बेहतरीन मां हूं।”

एल्बा कहती हैं कि जब उनके बच्चे कुछ कहते हैं तो वह तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय सोचती हैं कि वह इसका जवाब बेहतर तरीके से कैसे दे सकती हैं। वह बताती हैं कि कभी-कभी उनका मन अलग-अलग जगहों पर भटकता रहता है।

फिल्म ‘द डार्क एंजेल’ की अभिनेत्री का मानना है कि वह एक सख्त मां हैं। उन्हें लगता है कि बच्चों के साथ कभी-कभी सख्ती बरतना उनके लिए उचित होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493