नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मंत्रीपरिषद प्रमुख अब्दुलाह अब्दुलाह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी डॉ. अब्दुलाह ने नई दिल्ली में मोदी से मुलाकात की।”
अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला भारत के पांच दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे हैं। वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिलेंगे।
वह मंगलवार को जयपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वह आतंकवाद निरोधक सम्मेलन में शमिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर महीने में मोदी ने काबुल का दौरा किया था। मोदी वहां भारत की मदद से निर्मित अफगान संसद की नई इमारत के उद्घाटन समारोह में शामिल होने गए थे।
dharmpath.com dharmpath