काबुल, 9 मई (आईएएनएस)। अफगानस्तिान के परवान प्रांत में वरिष्ठ धार्मिक अधिकारी की मंगलवार को एक बम विस्फोट में मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया, “प्रांतीय उलेमा परिषद के प्रमुख अब्दुल रहीम शाह हनाफी की एक मदरसे के अंदर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट के कारण मौत हो गई।”
हमला उस वक्त हुआ, जब हनाफी प्रांतीय राजधानी चारीकार में कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इस घटना में सात छात्र भी घायल हुए हैं।
अभी तक किसी आतंकवादी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath