संयुक्त राष्ट्र, 9 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि इराक के मोसुल के नजदीकी पश्चिमी इलाकों में 19 फरवरी से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अभियान शुरू होने के बाद से करीब 435,000 लोग विस्थापित हो गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, “पश्चिमी मोसुल शहर से फिलहाल 403,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं, जबकि करीब 31,000 लोग इस शहर के पुन: नियंत्रण में लिए गए हिस्सों में लौट पाए हैं।”
दुजारिक के मुताबिक, “आईएस के कब्जे वाले इलाकों में रहने वालो लोगों को करीब-करीब सभी वस्तुओं की कमी का गंभीर रूप से सामना करना पड़ रहा है क्योंकि पिछले साल नवंबर से इन इलाकों में वाणिज्यिक आपूर्ति बंद कर दी गई है।”
पश्चिमी मोसुल से अपने परिवार के साथ आए कुछ शिशुओं के बहुत ज्यादा कुपोषित होने का पता चला है।
प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी मोसुल शहर के जिन नजदीकी इलाकों में पहुंच हैं, वहां पर 95,000 से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है। करीब 11 इलाकों में 70,000 से ज्यादा लोगों को 30 दिन का राशन उपलब्ध कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath