अफगान बलों ने जिले को तालिबान से मुक्त कराया

काबुल, 23 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा बलों (एएनएसएफ) ने मंगलवार को उत्तरी कुंदुज प्रांत में एक जिले पर दोबारा कब्जा कर लिया है। पिछले सप्ताहांत इस जिले पर तालिबान आतंकवादियों का कब्जा कर लिया था। जिले को मुक्त कराने के दौरान हुए संघर्ष में 80 विद्रोही मारे गए हैं। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रवक्ता वदूद वाहिदी ने बताया, “चारदरा जिला अब एएनएसएफ के नियंत्रण में है। एएनएसएफ ने मंगलवार तड़के अभियान शुरू कर इस जिले पर दोबारा नियंत्रण स्थापित कर लिया।”

जिले के अंदर अभी भी सेना और पुलिस के बीच संघर्ष जारी है।

अधिकारी ने कहा कि तालिबान आतंकवादियों द्वारा सड़क किनारे लगाए गए बमों और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने के लिए सेना के विशेषज्ञ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। अबतक 80 से अधिक ्र विद्रोही मारे गए हैं। मृत विद्रोहियों में कई विदेशी लड़ाके भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493