महिला क्रिकेट : बेंगलुरू में होगी भारत-न्यूजीलैंड श्रृंखला

बेंगलुरू, 23 जून (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाली एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला के मैच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक टी-20 मुकाबले कहीं और होने थे लेकिन बीसीसीआई ने मंगलवार को साफ किया कि अब इस श्रृंखला के सभी मैच बेंगलुरू में ही खेले जाएंगे।

पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 26 जून से 8 जुलाई के बीच होगी जबकि टी-20 मैच 11 से 15 जुलाई के बीच होंगे।

एकदिवसीय मैच सुबह नौ बजे शुरू होंगे जबकि टी-20 मैच 10 बजे शुरू होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493