अफगान संसद भवन निर्माण लागत पर मंत्रिमंडल की मुहर

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने काबुल में अफगानिस्तान के संसद भवन के निर्माण पर आई कुल 969 करोड़ रुपये की लागत को बुधवार को अपनी मंजूरी दे दी।

अफगानिस्तान के संसद भवन का उद्घाटन व लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने 25 दिसंबर, 2015 को किया था।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, संसद भवन को 31 मार्च को अफगानिस्तान सरकार को सौंप दिया जाएगा।

बयान के मुताबिक, “यह अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और पुनर्वास में भारत के प्रयासों का हिस्सा है। यह परियोजना अफगानिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत बनाने और उसके पुनर्निर्माण में भारत के योगदान का एक स्पष्ट उदाहरण है।”

बयान में कहा गया है कि अफगानी संसद भवन का निर्माण दिसंबर 2015 में पूरा हो चुका है। इसे भारत-अफगानिस्तान विकास सहयोग के तहत पूरा किया गया है। इस समय भवन में ध्वनि प्रणाली और फर्नीचर के कुछ हिस्सों सहित छोटा-मोटा काम पूरा किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493