काबुल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान में एक सैन्य अभियान के दौरान अफगान सुरक्षा बलों ने शनिवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कम से कम 36 आतंकवादियों को मार गिराया।
खामा प्रेस के मुताबिक, अचिन जिले में चल रहे ‘कहर सिलाब’ अभियान में कई आतंकवादी मारे गए।
खामा के अनुसार, सैन्य अभियान पूर्वी नांगरहार प्रांत में हुआ, जहां वर्तमान में कट्टरपंथी तालिबान समूह और आईएस सक्रिय हैं।
आईएस को कई देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है और यह मुख्य रूप से सीरिया और इराक में सक्रिय है। लेकिन इस संगठन ने अपनी गतिविधियां अफगानिस्तान में भी फैला दी है, जिसके कारण यह सरकारी बलों, और तालिबान सहित अन्य आतंकवादी समूहों के लिए चुनौती बन गया है।
dharmpath.com dharmpath