नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 144 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो सीजन की सबसे भारी बारिश थी। दिल्ली में बीते 24 घंटों में 12.9 मिलीमीटर बारिश हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आज सुबह से तेज से सामान्य बारिश हुई।
आईएमडी के मुताबिक, “शनिवार को फरीदाबाद, गुड़गांव और नोएडा सहित पूरे एनसीआर में सामान्य बारिश हुई।”
मौसम विश्लेषकों के मुताबिक, रविवार को बारिश थोड़ी कम होगी, लेकिन यह सोमवार को बढ़ेगी।
निजी मौसम प्रसारक स्काइमेट के निदेशक महेश पालावत ने आईएएनएस को बताया, “रविवार को बारिश घटेगी, लेकिन यह सोमवार को बढ़ेगी। सोमवार तक रूक रूककर बारिश होगी।”
गौरतलब है कि शनिवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath