काबुल, 22 जून (आईएएनएस)। दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में स्थित एक बैंक की शाखा को निशाना बनाकर गुरुवार को किए गए एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 55 अन्य घायल हो गए।
एफे न्यूज के मुताबिक, हेलमंड प्रांत के गर्वनर के प्रवक्ता ने बताया कि प्रांतीय राजधानी लश्करगाह में स्थित बैंक ऑफ काबुल की एक शाखा पर दोपहर को संदिग्ध आतंकवादी हमला हुआ।
खबरों के अनुसार, कई नागरिक और सुरक्षाकर्मी इमारत में प्रवेश का इंतजार कर रहे थे, जब हमला हुआ।
प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath