शाहरुख अहमदाबाद में सभी सेजलों से मिले

अहमदाबाद, 22 जून (आईएएनएस)। शाहरुख खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रचार के लिए अहमदाबाद का दौरा किया। यहां शाहरुख ने सेजल नाम की लड़कियों से खास मुलाकात भी की।

‘जब हैरी मेट सेजल’ के निर्माताओं ने शाहरुख की अगुवाई वाली एक प्रतियोगिता की शुरू की थी। इस प्रतियोगिता के तहत जिस शहर से सबसे ज्यादा सेजल नाम की लड़कियां दिए नंबर पर मिसकॉल करेंगी, शाहरुख उस शहर में जाकर असली सेजल से मुलाकात करेंगे।

प्रतियोगिता में अहमदाबाद से सर्वाधिक मिस कॉल आए, जिसके बाद शाहरुख ने अहमदाबाद का दौरा किया।

इस प्रतियोगिता ने अहमदाबाद में जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की और अधिकतम संख्या में सेजल शाहरुख खान से मुलाकात करने पहुंची।

शाहरुख खान और ‘जब हैरी मेट सेजल’ की टीम ने ‘मिनी ट्रेलर्स’ की श्रृंखला के साथ प्रचार की अनोखी शुरुआत की है।

इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान पंजाबी युवक हरिंदर सिंह नेहरा और अनुष्का शर्मा गुजराती लड़की सेजल पारिख की भूमिका में हैं। यह फिल्म चार अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493