अफवाहों से सावधान रहें अनुयायी : डेरा

चंडीगढ़, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा पंथ के भावी कदम को लेकर उड़ रहीं अफवाहों के बीच पंथ की प्रभारी विपासना ने अनुयायियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह से भ्रमित नहीं हों।

चंडीगढ़, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। विवादास्पद डेरा सच्चा सौदा पंथ के भावी कदम को लेकर उड़ रहीं अफवाहों के बीच पंथ की प्रभारी विपासना ने अनुयायियों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह से भ्रमित नहीं हों।

विपासना ने डेरा समर्थकों के लिए जारी एक वीडियो संदेश में स्पष्ट किया है कि पंथ के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के उत्तराधिकारी को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। गुरमीत को हाल ही में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया था और उन्हें 20 साल कारावास की सजा सुनाई थी।

विपासना ने कहा, “मैं सभी अनुयायियों से अपील करती हूं कि किसी भी अफवाह से सावधान रहें। मुझे पता चला है कि कुछ शरारती तत्व अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।”

हरियाणा के सिरसा के पास स्थित 700 एकड़ के पंथ के मुख्यालय की प्रशासनिक प्रमुख, विपासना ने कहा, “कुछ शरारती तत्व एक जेल भरो अभियान की अफवाह फैला रहे हैं। आप सभी को इस तरह की बातों से सावधान रहना है।”

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में पंथ के मुख्यालय में किसी भी समागम की कोई योजना नहीं है।

विपासना ने कहा है, “हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे अपने घरों पर रहें और इस तरह की अफवाहों से बचें।” उन्होंने कहा कि पंथ और इसके अनुयायी कानून का पालन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि डेरा प्रमुख को 25 अगस्त को दोषी ठहराए जाने के बाद उनके समर्थकों ने बड़े पैमाने पर हिंसा की थी, जिसमें कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई थी और 264 अन्य घायल हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493