अफ्रीका की बढ़ती बिजली जरूरतों में परमाणु भट्ठी सहायक

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के उप निदेशक, जनरल मिखाइल चदाकोव ने नैरोबी में कहा कि 30 से अधिक अफ्रीकी देश आने वाले समय में परमाणु बिजली को अपनाने पर विचार कर रहे हैं।

चदाकोव ने कहा, “हमने मोरक्को, नाइजीरिया, केन्या और दक्षिण अफ्रीका में एकीकृत परमाणु अवसंरचना समीक्षा (आईएनआईआर) मिशन पूरा भी कर लिया है।”

आईएईए परमाणु बिजली का विकास या विस्तार करने के इच्छुक देशों के अनुरोध पर आईएनआईआर मिशन को अंजाम देता है। आईएईए अगले साल घाना में भी आईएनआईआर मिशन पर काम कर सकता है।

अफ्रीका में सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के पास ही बिजली उत्पादन के लिए परमाणु संयंत्र है। दक्षिण अफ्रीका के पास 980 मेगावाट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493