पुण्यतिथि पर लता मंगेशकर ने पिता को किया याद

मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने रविवार को अपने पिता दीनानाथ मंगेशकर को उनकी 74वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दीनानाथ मंगेशकर अपने समय के बड़े थिएटर अभिनेता और गायक थे।

लता ने कहा कि पिता ने जो कुछ भी उन्हें बताया-सिखाया था, वह सभी कुछ आज भी उन्होंने अपने मन में सहेजकर रखा हुआ है। उनके मन में पिता के लिए बेहद सम्मान है।

भारत रत्न लता मंगेशकर ने ट्वीट में कहा, “आज मेरे पूज्य पिताजी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर जी की 74वीं पुण्यतिथि है। मैंने संगीत उनसे सीखा, जिसने अब तक मेरा साथ दिया है। मैं उनको नमन करती हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493