अफ्रीका के क्षमता निर्माण में भारत की अहम भूमिका : मोदी

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘भारत-अफ्रीका फोरम समिट’ की शुरुआत से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने अफ्रीका के क्षमता निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और दोनों में काफी समानताएं हैं।

रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में रविवार को मोदी ने कहा, “भारत और अफ्रीका के बीच गहरा रिश्ता है। अफ्रीका की आबादी भी भारत के समान ही है। दोनों देशों की संयुक्त आबादी पूरी दुनिया की एक-तिहाई आबादी है।”

मोदी ने कहा, “बहुत पहले दोनों देशों का भूभाग भी एक ही था। भारत और अफ्रीका में काफी समानताएं हैं और भारतीय मूल के काफी लोग अफ्रीका में रहते हैं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत ने अफ्रीका के क्षमता निर्माण और मानव संसाधन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कई अफ्रीकी नेताओं ने भारत में ही शिक्षा हासिल की है।”

‘भारत-अफ्रीका समिट’ राष्ट्रीय राजधानी में 26 से 29 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493