अफ्रीका के बारे में कुछ तथ्य

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। तीसरा भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन सोमवार से शुरू हो रहा है। इस मौके पर आईएएनएस उस अफ्रीका के बारे में कुछ तथ्य पेश कर रहा है जो दुनिया के सबसे तेज विकसित होते क्षेत्रों में से एक है, जो आर्थिक, सांस्कृतिक और भाषा की दृष्टि से विवधताओं से भरा हुआ है और जो भारत से सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है :

1- अफ्रीका, भारत से 10 गुना बड़ा है।

2- अफ्रीका में 54 देश हैं। सबसे नया राष्ट्र दक्षिण सूडान है, जिसे सूडान को विभाजित कर बनाया गया है।

3- अफ्रीका की आबादी एक अरब 10 करोड़ है।

4- अफ्रीका की समुद्रतट रेखा 26000 किलोमीटर लंबी है।

5-अफ्रीका अपेक्षाकृत युवा है। 65 फीसदी आबादी की आयु 35 साल से कम है। कई देशों में आधी आबादी की औसत उम्र 25 साल से कम है।

6- अफ्रीकी देशों में करीब 27 लाख प्रवासी भारतीय रहते हैं।

7- अफ्रीका का मुख्य क्षेत्र आम तौर से सब-सहारा कहलाता है। इसमें मुख्यत: उत्तर अफ्रीका के इस्लामी देश जैसे मिस्र, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मोरक्को, लीबिया और मॉरितानिया शामिल नहीं हैं। सब-सहारा अफ्रीका में 48 देश शामिल हैं। इनमें से 6 द्वीपीय राष्ट्र हैं।

8- अरबी (अलग-अलग बोलियों में) अफ्रीका में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 17 करोड़ लोग अरबी इस्तेमाल करते हैं। इनका ताल्लुक मुख्य रूप से उत्तरी अफ्रीका से है। पूरे महाद्वीप में 2000 मान्यता प्राप्त भाषाएं हैं।

9- नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। इसकी आबादी 17 करोड़ से अधिक है। दूसरे नबंर पर मिस्र है जिसकी आबादी साढ़े आठ करोड़ है।

10- क्षेत्रफल के हिसाब से अल्जीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल 25 लाख वर्ग किलोमीटर है। सबसे छोटा सेशल्स है जिसका क्षेत्रफल 453 वर्ग किलोमीटर है।

11- अफ्रीका में कम से कम 3000 जातीय समूह (कबीले) हैं। अकेले नाइजीरिया में ऐसे कबीलों की संख्या 370 से अधिक है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493