अफ्रीका में अंडर-17 क्वालीफायर्स के लिए केन्या ने 30 खिलाड़ियों को चुना

नैरोबी, 21 जुलाई (आईएएनएस)। केन्या ने केकाफा जोन में होने वाले अफ्रीका अंडर-17 नेशंस रीजनल क्वालीफायर्स के लिए 30 खिलाड़ियों का चयन किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 10 देशों को एक साथ लाने वाला यह टूर्नामेंट 11 से 26 अगस्त तक तंजानिया के दार-ए-सलाम में खेला जाएगा।

केन्या को इस टूर्नामेंट में पूल-बी में यूगांडा, इथोपिया, दक्षिण सुडान, जिबूती के साथ रखा गया है। वहीं पूल-बी में मेजबान तंजानिया, रवांडा, बुरुं डी, सोमालिया और सुडान को रखा गया है।

केन्या फुटबाल महासंघ (एफकेफ) के अध्यक्ष निक म्वेंडा को उम्मीद है कि केन्या कांटिनेटल चैम्पियशिप के लिए क्वालीफाई कर पाने में सफल रहेगी, जोकि इसी साल नवंबर में तंजानिया में ही होगी।

उन्होंने कहा, “केन्याई टीम नैरोबी में शनिवार से शुरू हो रहे शिविर में हिस्सा लेगी। इसके बाद वह मोमबासा में एक अगस्त से अभ्यास करेगी। उन्हें तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ साधन प्रदान किए जाएंगे और उसके बाद उनकी जिम्मेदारी होगी कि वह अपने प्रदर्शन से बताएं कि वह अपने क्षेत्र में क्या कर सकते हैं।”

टीम छह अगस्त को तंजानिया के लिए रवाना होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493