Wednesday , 15 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » विश्व » पाकिस्तान ने विदेशी चुनाव पर्यवेक्षकों का स्वागत किया

पाकिस्तान ने विदेशी चुनाव पर्यवेक्षकों का स्वागत किया

इस्लामाबाद, 21 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव के लिए यहां आए विदेशी पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। यूरोपीय संघ(ईयू) और राष्ट्रमंडल से फिलहाल दो पर्यवेक्षक समूहों को चुनाव की निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने कहा कि नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति और राष्ट्रमंडल पर्यक्षेक समूह के प्रमुख अब्दुलसलामी अबुबकर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री हुसैन हारून से मुलाकात की और चुनाव से संबंधित मामलों पर चर्चा की।

अबुबकर चुनाव का निरीक्षण करने के लिए राष्ट्रमंडल चुनाव पर्यवेक्षक समूह के 24 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। इससे पहले इस समूह को पाकिस्तान में हुए 2002 और 2013 के आम चुनाव में नियुक्त किया गया था।

अबुबकर ने कहा कि वह पाकिस्तान में शांतिपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की आशा कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा, “पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय चुनावी पर्यवेक्षकों का स्वागत करने की परंपरा रही है।”

पाकिस्तान ने विदेशी चुनाव पर्यवेक्षकों का स्वागत किया Reviewed by on . इस्लामाबाद, 21 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव के लिए यहां आए विदेशी पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। यूरोपीय संघ(ईयू) और राष्ट्रमंडल स इस्लामाबाद, 21 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव के लिए यहां आए विदेशी पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। यूरोपीय संघ(ईयू) और राष्ट्रमंडल स Rating:
scroll to top