अफ्रीकी छात्रों पर हमले की जांच कराएंगे योगी : सुषमा (लीड-1)

नोएडा, 28 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हमले के एक दिन बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने ‘उचित एवं निष्पक्ष जांच’ का वादा किया है।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, “मैंने ग्रेटर नोएडा में अफ्रीकी छात्रों पर हमले के बारे में आदित्यनाथ जी से बात की है। उन्होंने इस घटना की उचित एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।”

मंगलवार को एक अफ्रीकी छात्र सादिक बेलो ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर मामले में तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया था, जिसके बाद सुषमा ने आदित्यनाथ से बात की।

सादिक बेलो ने ट्वीट में कहा था कि नोएडा में रहना अफ्रीकी लोगों के लिए जान के खतरे का मुद्दा बना हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर सोमवार को कुछ लोगों ने तीन अफ्रीकी छात्रों पर हमला किया था।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने आईएएनएस को बताया, “एक अफ्रीकी नागरिक पर अंसल प्लाजा मॉल में हमला हुआ, जबकि तीन अन्य पर ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास विभिन्न स्थानों पर हमले हुए। ग्रेटर नोएडा की एनएसजी सोसाइटी के बारहवीं कक्षा के छात्र मनीष खरी की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों के बाद इन अफ्रीकी छात्रों पर हमला हुआ।”

खत्री की शनिवार को कथित रूप से ड्रग्स के ओवरडोज के कारण दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।

सिंह ने कहा कि हमले के मामले में सात लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मौत का कारण अवसाद भी हो सकता है।

उन्होंने बताया, “कुछ को हिरासत में लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, खरी शुक्रवार शाम को लापता हो गया था और वह शनिवार को उसके घर के पास बेहोशी की हालत में मिला।

सिंह ने आईएएनएस को बताया, “उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके परिवार ने पांच नाइजीरियाई नागरिकों पर खरी को नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।”

खरी के परिवार के लोगों और पड़ोसियों ने सोमवार को एनएसजी सोसाइटी से परी चौक तक कैंडल मार्च निकालते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

सिंह ने कहा, “यह मार्च उस समय हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों को तीन नाइजीरियाई लोग मिले, जिनकी पिटाई कर दी गई। उन्होंने कारें और अन्य वाहन भी भी तोड़-फोड़ दिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493