अबुजा में बम धमाके, हताहत होने की आशंका

अबुजा, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में शुक्रवार देर रात तीन बम विस्फोट हुए, जिसमें भारी संख्या में जान-माल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि पहला बम धमाका कुजे में एक स्थानीय पुलिस थाने के पास हुआ और उसके 15 मिनट बाद शहर के मुख्य बाजार में दूसरा बम धमाका हुआ।

तीसरा बम धमाका अबुजा के बाहरी इलाके, नयान्या में एक बस स्टेशन के पास हुआ, जहां एक साल पहले हुए कई बम विस्फोटों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी।

नाइजीरिया की राष्ट्रीय अपातकालीन एजेंसी (एनईएमए) ने कहा कि उन्होंने अबुजा में पीड़ितों को विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए बचाव दल तैनात किए हैं।

बचाव दल के एक प्रवक्ता, मांजो ईजेकील ने कहा, “लगभग एक साथ हुए विस्फोटों में कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं, लेकिन एनईएमए द्वारा समन्वित बचाव कार्य अब भी जारी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493