ग्वाटेमाला में भूस्खलन, 29 की मौत

ग्वाटेमाला के राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण समन्वय (सीओएनआरईडी) के कमांडर सर्जियो काबानस के मुताबिक, “इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि हो गई है। एक अन्य व्यक्ति के मरने की सूचना है, लेकिन अभी उसकी पुष्टि नहीं हुई है।”

सीओएनआरईडी ने इससे पहले शुक्रवार को कहा था कि नष्ट हो चुके घरों के अनुमान के आधार पर लापता लोगों की संख्या 600 तक पहुंच सकती है।

ग्वाटेमाला के समाचार पत्र ‘प्रेन्सा लिबरे’ के मुताबिक, ग्वाटेमाला सिटी से 15 किलोमीटर दक्षिण में स्थित सांता कैटेरिना पिनुला के पड़ोसी गांव अल कैंबरे-2 में गुरुवार रात भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो गया था।

हजारों की संख्या में बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। कीचड़ और मलबे से 36 लोगों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493