अबूधाबी हवाईअड्डे पर यात्रियों की रिकार्ड संख्या

अबुधाबी, 27 सितंबर (आईएएनएस)। अबूधाबी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे ने किसी भी एक महीने में यात्रियों की अधिकतम संख्या का एक नया कीर्तिमान बनाया है। यह जानकारी रविवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अगस्त महीने में 22.5 लाख यात्री इस हवाईअड्डे से होकर गुजरे, जबकि गत वर्ष अगस्त में यह संख्या 19.2 लाख थी।

अबूधाबी हवाईअड्डे के मुख्य संचालन अधिकारी अहमद अल हद्दाबी ने कहा, “यह दूसरा मौका है, जब किसी भी एक महीने में 20 लाख से अधिक यात्री इस हवाईअड्डे से होकर गुजरे।”

उन्होंने कहा कि इस रिकार्ड संख्या का कारण यह है कि स्कूली की छुट्टी खत्म होने वाली है और देश के निवासी विदेशों से छुट्टी मनाकर वापस लौट रहे हैं।

हद्दाबी ने साथ ही कहा कि एक पर्यटन और कारोबारी गंतव्य के रूप में भी अबूधाबी का रुतबा बढ़ता जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493