लखनऊ में युवक की धारदार हथियार से हत्या

लखनऊ, 27 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह शौच के लिए गए एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गोमतीनगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि गोमतीनगर के जंगल में फन मॉल के पीछे एक 32 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है, जिसकी पहचान छोटी जुगौली निवासी लक्ष्मण पुत्र विक्रम के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि लक्ष्मण की पत्नी रेनू का कहना है कि उसका पति सुबह पांच बजे के करीब जंगल की तरफ गया था।

पुलिस के अनुसार, रेनू ने पड़ोसी संजय पर पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है। पुलिस शव बरामद कर जांच-पड़ताल करने में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493