अबू धाबी : कारखाना विस्फोट में 10 भारतीय घायल

अबू धाबी, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अबू धाबी के एक कारखाने में गुरुवार को हुए विस्फोट में कम से कम 10 भारतीय कर्मचारी घायल हो गए। भारतीय दूतावास से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘द नेशनल’ की शुक्रवार की रपट के मुताबिक, मुस्साफाह में एक कारखाने में हुए विस्फोट के बाद घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भारतीय दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमें गुरुवार की घटना के बारे में जानकारी है, इसमें 10 भारतीय कर्मचारी घायल हो गए थे।”

उन्होंने कहा, “घायलों को हर तरह की मदद दी जाएगी।”

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को उनमें से छह लोगों को छुट्टी दे दी गई थी, जबकि चार कर्मचारियों का अभी भी इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493