पुणे एटीपी चैलेंजर में युकी को शीर्ष वरीयता

पुणे, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बीते सप्ताह विश्व के शीर्ष-100 खिलाड़ियों में जगह बनाने वाले भारत के अग्रणी टेनिस स्टार युकी भाम्बरी को यहां होने वाले 50 हजार डॉलर इनामी एटीपी चैलेंजर के लिए शीर्ष वरीयता मिली है।

महालुंगे-बालेवाड़ी परिसर में होने वाले इस आयोजन के लिए रूस के यवगेनी डांस्कॉय को दूसरी वरीयता मिली है। स्पेन के मेनेंडेज मासिरास तीसरे वरीय खिलाड़ी हैं।

इसी तरह ब्रिटेन की डेविस कप टीम के सदस्य जेम्स वार्ड को चौथी वरीयता मिली है।

भारत के साकेत मायनेनी को पांचवीं और सोमडेव देवबर्मन को छठी वरीयता मिली है। रूस के एलेक्जेंडर कुर्दावत्सेव आठवें और बेल्जियम के यानिक मेर्टेस सातवें वरीय खिलाड़ी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493