अबू धाबी, 9 मई (आईएएनएस)। अबू धाबी फिल्म महोत्सव को आठ संस्करणों के बाद बंद कर दिया गया है। इन आठ संस्करणों के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महोत्सव ने काफी सुर्खियां बटोरी।
वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, अरब फिल्मों के विकास और प्री-प्रॉडक्शन कार्यो के लिए सनद फिल्म फंड आगे भी जारी रहेगा।”
फिल्म महोत्सव के प्रवक्ता ने कहा, “क्षेत्र में विकास को बढ़ाने के लिए फिल्म गतिविधियों पर दोबारा ध्यान देने के लिए मीडिया जोन प्राधिकरण ने घोषणा की है कि अबू धाबी फिल्म महोत्सव (एडीएफएफ) को बंद किया जा रहा है, ताकि स्थानीय और अरब फिल्मनिर्माताओं को बढ़ावा देकर भावी योजनाओं पर ध्यान दिया जा सके और अबू धाबी में अधिक फिल्म निर्माण को आकर्षित किया जा सके।”
इस फैसले के अगले चरण के लिए अगली घोषणा जल्द ही की जाएगी।
अबू धाबी मीडिया जोन ने फिल्म और टेलीविजन प्रॉडक्शन और रोजगार सृजन के लिए देश में सीधे निवेश के जरिए यूएई अर्थव्यवस्था में 40.0 करोड़ एईडी यानी 10.88 करोड़ डॉलर आने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath