राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में स्टार जैसा दिखना चाहती थी : कंगना

कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए पारंपरिक भारतीय परिधान के बजाय गाउन पहनने का चुनाव किया, क्योंकि वह ‘स्टार’ जैसा दिखना चाहती थीं।

तीन मई को संपन्न हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 28 वर्षीया कंगना ने करियर का दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ‘क्वीन’ में निभाई गई मुख्य भूमिका के लिए उनको दिया गया।

इससे पहले उन्हें फिल्म ‘फैशन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।

कंगना ने समारोह में न्यूयार्क के फैशन डिजाइनर बिभु मोहापात्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था।

कंगना ने कहा, “मैं पहले भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हिस्सा ले चुकी हूं और दुर्भाग्य से उस वक्त मैंने अनारकली सूट पहना था। जब मैंने वह फोटो देखी, जिसमें मैं मंच पर राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ले रही थी, मैं बहनजी लग रही थी। मुझे लगा मैं एक फिल्म स्टार हूं और मुझे वैसा ही लगा चाहिए।”

उन्होंने कहा, “सबने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में तुम बिभु मोहापात्रा का परिधान पहनकर नहीं जा सकतीं, पर मैंने कहा मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं बस अच्छी फोटो चाहती हूं। यह मजेदार तो रहा, लेकिन हां पोशाक को संभालना भी एक मुश्किल काम था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493