अब्दुल्ला को जेकेसीए अध्यक्ष पद से हटाए जाने सम्बंधी फैसले पर रोक (लीड-1)

श्रीनगर, 20 जुलाई (आईएएनएस)। यहां की एक अदालत ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला को जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) के अध्यक्ष पद से हटाए जाने सम्बंधी कार्यकारी समिति के फैसले पर रोक लगा दी।

जेकेएसए ने मतदान के जरिए नेशनल कांफ्रेंस के नेता अब्दुल्ला को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। राज्य क्रिकेट संघ से जुड़े 64 क्रिकेट क्लबों में से 42 ने आंतरिक मतदान में हिस्सा लिया।

इस मामले में अब्दुल्ला ने अदालत का रुख किया। एक्साइज मजिस्ट्रेट (जम्मू) अरविंदर सिंह लांगेह ने जेकेसीए कार्यकारिणी के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है।

अदालत ने कहा, “कार्यकारिणी द्वारा लिया गया कोई भी फैसला अदालत का अगला आदेश आने तक मान्य नहीं होगा।”

राज्य के खेल मंत्री इमरान राजा अंसारी को जेकेसीए का नया अध्यक्ष चुना गया है। महबूब इकबाल को नया चेयरमैन, मोहम्मद इकबाल को महासचिव और अब्दुल रौफ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

यह पहला मौका है जब अब्दुल्ला ने जेकेएसए पर से अपना नियंत्रण खोया है। वह 1980 में पहली बार राज्य क्रिकेट संघ के प्रमुख चुने गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493