अब, एयर इंडिया ने रद्द की कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय विमानवाहक एयर इंडिया ने कम यात्री वाले मार्गो पर कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया, इसमें दिल्ली-मैड्रिड मार्ग भी शामिल है।

बुधवार देर रात घटे घटनाक्रम में विमानन कंपनी ने कहा कि दिल्ली से बमिर्ंघम जैसी जगहों पर जाने वाली छह अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

एयर इंडिया ने एक बयान में का, “परिचालन कारणों से एयर इंडिया की उड़ानें अगले आदेश तक 16 मार्च 2019 तक रद्द कर दी गई हैं।”

उचित रूट तय करना एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे एयरलाइन प्रबंधन लागत कम करने और दक्षता को प्रभावित करने के लिए चलाता है।

यह घटनाक्रम तब हुआ है जब स्पाइसजेट जैसी अन्य विमानन कंपनियों ने उड़ानें रद्द कर दी है। उड़ानें रद्द होने के बाद हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493