अब ऑनलाइन जुड़ें 40 हजार कारीगरों से

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाथ से बुनी दरियों का ब्रांड ‘जयपुर रग्स’ एक नवम्बर को अपनी इ-कॉमर्स वेबसाइट लॉन्च करेगा।

एक बयान के मुताबिक, ग्राहक अब अपने घर में बैठकर अपनी गृह सज्जा के लिए सबसे उपयुक्त दरी चुन सकते हैं। ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू जयपुररग्स डॉट कॉम’ एक नवम्बर से ग्राहकों के लिए हस्तनिर्मित दरियां उपलब्ध कराएगा।

40,000 कारीगरों के साथ जयपुर रग्स एक नवीन सामाजिक व्यवसाय मॉडल के अनुसार काम करता है जो भारत के 600 गांवों के कारीगरों के लिए स्थायी आजीविका उपलब्ध कराकर कमजोर समुदायों को सशक्त बनाने पर जोर देता है।

जयपुर रग्स की डिजाइनर दरियों की व्यापक किस्में तैयार हैं जिनमें पुरस्कार प्राप्त कवि, जेनी जोन्स और लुलि सन्चेज का काम भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493