अब नहीं डरते स्टर्लिग : गार्डियोला

मैनचेस्टर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी क्लब के मुख्य कोच पेप गार्डियोला का कहना है कि रहीम स्टर्लिग के अंदर का सारा डर खत्म हो गया है और अब वह नहीं डरते हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियर लीग में साउथहैम्पटन के खिलाफ खेले गए मैच में स्टर्लिंग ने सिटी के लिए दो गोल दागे थे और एक गोल दागने में मदद की थी।

मैच के बाद एक बयान में गार्डियोला ने कहा, “पहले सत्र में वह थोड़े से डरे हुए थे। वह देख रहे थे कि वह किस खिलाड़ी को फुटबाल पास कर सकते हैं। हमने इस बारे में बात की और उन्हें गोल करने की कोशिश के लिए कहा।”

गार्डियोला ने कहा, “मुझे यह महसूस हो रहा है कि अब स्टर्लिग ने खेल का आनंद लेना शुरू कर दिया है और वह मदद कर रहे हैं। वह बेहतरीन खिलाड़ी बन रहे हैं। वह स्थायी हैं और उनका ध्यान केंद्रित है। अब वह अधिक परिपक्व हो गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493