शिमला में धूप लेकिन ठंड कायम

शिमला, 5 नवंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के शिमला व आसपास के पर्यटक स्थलों पर हल्की बारिश के एक दिन बाद सोमवार सुबह धूप रही। शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि इस सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य में लाहौल-स्पीति जिले का केलांग सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यहां तीन दिनों से बर्फबारी हो रही है।

किन्नौर जिले में कल्पा में तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि मनाली में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कल्पा में भी बर्फबारी हुई।

धर्मशाला में तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि डलहौजी में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493